फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shuttering contractor dies due to tractor collision

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से शटरिंग ठेकेदार की मौत

Fri, 10 Mar 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shuttering contractor dies due to tractor collision
संकिसा। मैनपुरी से बाइक पर लौट रहे शटरिंग ठेकेदार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। मैनपुरी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवसनी निवासी शीशराम राजपूत का 27 वर्षीय पुत्र राजवीर राजपूत शटरिंग की ठेकेदारी करता था। वह मंगलवार को जनपद मैनपुरी से बाइक से घर वापस आ रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

गांव जसराजपुर कंबोडिया मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन राजवीर को सीएचसी बेवर लेकर गए। वहां डॉक्टर ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राजवीर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से मां मीरा देवी व पिता शीशराम रो- रो कर हाल बेहाल हो गए। बुधवार को परिजनों ने ढाईघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों को भिड़ंत में छह घायल
राजेपुर। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गलारपुर निवासी नितिन, नाजिम, इवरान बुधवार को बाइक से गांव रत्नापुर की ओर जा रहे थे। गांव के ही राहुल, देवेश, सचिन दूसरी बाइक से थे। रास्ते में दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें सभी छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed