फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   shot dead woman sleeping in hut

झोपड़ी में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Nov 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
shot dead woman sleeping in hut
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के महलई में सोमवार रात गांव के किनारे झोपड़ी में सोते समय गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। शोर सुनकर दूसरी झोपड़ी से बाहर निकले ससुर को भी बदमाश ने लाठी लेकर दौड़ा लिया। ससुर ने शाहजहांपुर जिले के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली शरीर के आरपार होने और आंख व नाक पर चोट के निशान मिले हैं। गोली लगने व अधिक खून निकलने से मौत होने की पुष्टि हुई है। गोली पीठ में मारी गई थी।
विज्ञापन

गांव महलई निवासी सत्यदेव राजपूत उर्फ शैतान सिंह जयपुर में नौकरी करता है। पिता तोताराम गांव के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनके साथ बहू शकुंतला (27) भी रहती थी। सोमवार रात करीब 12 बजे झोपड़ी में सो रही शकुंतला चीखने लगी। शोर सुनकर दूसरी झोपड़ी में लेटे तोताराम बाहर निकले। तोताराम के अनुसार झोपड़ी के पास खड़ा बदमाश लाठी लेकर उनकी ओर दौड़ा। दूसरा बदमाश शौचालय के पास खड़ा था। तोताराम शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। इसी बीच दो गोलियां चलीं। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए। इस पर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

तोताराम ग्रामीणों के साथ झोपड़ी के पास पहुंचे। चारा काटने की मशीन के पास शकुंतला पेट के बल लहूलुहान पड़ी थीं। तोताराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोताराम ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी आजाद यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने आजाद एक युवती को ले गया था। बाद में उसे बरामद कर लिया गया था।
युवती आठ दिन से शकुंतला के पास रही थी। शुक्रवार को कहीं चली गई। आजाद को शक था कि युवती को तोताराम और शकुंतला बरगला रहे हैं। इससे नाराज होकर उसने सत्यदेव को फोन कर जल्द ही किसी की हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया हैै। मऊदरवाजा थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मौसी के यहां थी पल्लवी
लोहिया अस्पताल पहुंची बहन सीमा ने बताया कि शकुंतला की पांच साल की बेटी पल्लवी और तीन साल का बेटा रीतेश है। सीमा ने बताया कि भाईदूज पर शकुंतला बच्चों को लेकर उसके घर गई थी। उसने पल्लवी को अपने पास रोक लिया था। सीमा पल्लवी को लेकर अस्पताल पहुंची थी। शकुंतला का मायका जलालाबाद के गांव खजुरिया नगला में है। सूचना पर मायके वाले भी लोहिया पहुंच गए थे।
चुनाव की रंजिश में महिला को मारी गोली
नवाबगंज। प्रधानी चुनाव की रंजिश में सोमवार रात कुतुबद्दीनपुर गांव में शौच गई महिला को गोली मार दी गई। परिजनों के ललकारने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। पति ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गांव में तनाव का माहौल है।
गांव कुतुबुद्दीनपुुर निवासी अवधेश की पत्नी पुष्पा देवी सोमवार रात 11 बजे खेत में शौच करने क लिए गईं थीं। वहां किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अवधेश व परिजन खेत की ओर दौड़े। ललकारने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल पुष्पा को परिजन सीएचसी ले गए, जहां से लोहिया अस्पताल कर दिया गया। परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर चले गए। पुष्पा के छाती में गोली लगी है।

अवधेश ने गांव के छह और शमसाबाद के उलियापुर निवासी ग्रामीण के खिलाफ तहरीर दी है। पुष्पा ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। एसओ अच्छेलाल ने बताया कि चुनाव की रंजिश में महिला को गोली मारने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed