{"_id":"68f295bbfe7ebeb4d30ac51d","slug":"shopkeepers-weighing-sweets-with-boxes-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-131495-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुकानदार डिब्बे सहित तौल रहे मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुकानदार डिब्बे सहित तौल रहे मिठाई
Sat, 18 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो-40, दुकान पर मिठाइयां खरीदते लोग। संवाद
फर्रुखाबाद। दिवाली पर मिठाई की दुकानों पर पैकिंग के नाम पर खुलेआम ग्राहकों से ठगी की जा रही है।
दुकानदार मिठाई के साथ गत्ते के डिब्बे का वजन भी मिठाई में शामिल कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को प्रतिकिलो पर 30 से 40 रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है।
शहर के प्रमुख बाजारों नेहरू रोड, रेलवे रोड, ठंडी सड़क, भोलेपुर और आवास विकास क्षेत्र में यह आम नज़ारा है। मिठाई की कीमतें पहले से ही 400 रुपये से 1200 रुपये किलो तक पहुंच चुकी हैं, और ऊपर से डिब्बे का वजन जोड़कर दुकानदार ग्राहकों की जेब और ढीली कर रहे हैं।
नियमों के अनुसार दुकानदार डिब्बे की कीमत अलग से वसूल सकते हैं, लेकिन मिठाई के वजन में उसे शामिल नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद ज्यादातर दुकानों में तराजू पर पहले से रखा गत्ता या पैकिंग बॉक्स ही तौल का हिस्सा बन जाता है।
विज्ञापन
विधिक माप विज्ञान अधिकारी मीनू तिवारी ने बताया कि मिठाई की दुकानों पर गत्ते का वजन अलग से मापा जाना चाहिए। यदि किसी दुकान पर मिठाई के साथ डिब्बा तौला जा रहा है, तो उस पर कार्रवाई होगी। ग्राहक दुकानदार से डिब्बा अलग तोलने की मांग करें। डिब्बा सहित मिठाई तोलने पर मोबाइल नंबर 8189094062 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विभाग जांच करे
दिवाली से दूज तक मिठाइयों की मांग रहती है। लोग कई किलो मिठाई खरीदते हैं। दुकानदार मिठाई के साथ गत्ता तौल देते हैं। बांट-माप विभाग को तत्काल जांच करनी चाहिए।
मोहित सिंह, आवास विकास
-- -
जागरूक रहना चाहिए
दुकानदार अपनी मनमानी करते हैं। मिठाई के साथ डिब्बे का वजन जोड़ देते हैं। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और ग्राहकों को भी जागरूक रहना चाहिए।
देवेंद्र कुमार, नुनहाई