{"_id":"6560ebe6190f5f7ee0054c91","slug":"shopkeepers-selling-adulterated-goods-seven-samples-failed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1419-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मिलावटी सामान बेच रहे दुकानदार, सात नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मिलावटी सामान बेच रहे दुकानदार, सात नमूने फेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य विभाग की सचल वाहन लैब ने शुक्रवार को 34 नमूनों की जांच की। इसमें सात नमूने फेल हो गए। इससे साफ है कि दुकानदार लोगों को मिलावटी सामान बेच रहे हैं।
खाद्य विभाग की टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाब सिंह और आशीष कुमार वर्मा ने राजेपुर व सलेमपुर में 22 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के यहां से 34 नमूने लिए। इनमें मुनेेश्वर वर्मा के यहां से काली मिर्च व साबुत हल्दी, कल्लू किराना के यहां से साबुत हल्दी, रामखिलावन के यहां से बर्फी, प्रमोद के यहां छेना व बर्फी, मूलचंद्र के यहां छेना में मिलावट मिली।
टीम ने कुल सात नमूनों में मिलावट मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी। सहायक खाद्य आयुक्त शहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि आम लोगों को शुद्ध खाद्य वस्तुएं मुहैया कराने की मंशा से जांच की कार्रवाई चलती रहेगी।