{"_id":"66832207491386fb99002089","slug":"shopkeepers-did-not-remove-encroachment-bulldozer-will-operate-today-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-112984-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुकानदारों ने नहीं हटाया अतिक्रमण, आज चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुकानदारों ने नहीं हटाया अतिक्रमण, आज चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नाले की भूमि पर किया गया अतिक्रमण चेतावनी के बावजूद दुकानदारों ने नहीं हटाया। इससे मंगलवार को अब नगर पंचायत की ओर से बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसमें दुकानदारों का नुकसान भी होना तय है।
कस्बे में पानी का निकास न होने से बारिश में जलभराव की बड़ी समस्या है। इसके निस्तारण के लिए नाला निर्माण कराने की योजना है। फिलहाल नगर पंचायत की ओर से कच्चा नाला खोदकर पानी का निकास बनाया जाएगा। इसके लिए एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। इसके चलते नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने कस्बा इंचार्ज के सोहिल खान व कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी के साथ कस्बे में दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
उन्होंने स्थायी, अस्थायी व ठेली दुकानदारों से कहा कि नाला खोदाई के दौरान कोई भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही कस्बे में माइक से एनाउंस भी कराया गया। इसके बावजूद किसी दुकानदार ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया और नाले की भूमि पर दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
ईओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसमें सामान भी जब्त कराने के लिए दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।