{"_id":"594969884f1c1b59508b4736","slug":"shopkeepers-and-sons-beaten-by-hockey-poles-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार व पुत्रों को हॉकी-डंडों से पीटकर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार व पुत्रों को हॉकी-डंडों से पीटकर किया जख्मी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध की दुकान पर मंगलवार की सुबह रुपये के लेन-देन को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों तरफ से पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर चालान कर दिया।
नगर के मोहल्ला कुकीखेल निवासी अकरम की मोहल्ला काजम खां मस्जिद के पास दूध की दुकान है। मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे अकरम अपने पुत्रों अकमल, अजमल और अफजल के साथ दुकान पर थे। इसी दौरान थाना कंपिल क्षेत्र के गांव हथवाया निवासी राजू पुत्र रामेश्वर उधर से गुजर रहा था। अकरम व उनके पुत्रों ने उसे रोका और अपने दूध के 12 हजार रुपये मांगे।
राजू ने उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद राजू अपने साथियों के साथ वैन व बाइक से आया। हमलावरों ने अकरम की दुकान पर चढ़कर अकरम व उनके तीनों पुत्रों को हॉकी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। इस घटना से तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन
लोगों के विरोध करने पर हमलावर वहां से वैन छोड़कर बाइक से भाग गए। इसी बीच भीड़ ने हमलावरों की वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की सूचना पर यूपी 100 पुलिस व कोतवाल भुवनेश कुमार मौके पर पहुंचे और अकरम पक्ष को कोतवाली ले आए। इसी बीच राजू पक्ष नगर के कुछ भाजपा नेताओं के साथ कोतवाली पहुंच गया।
दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर एक बार फिर माहौल गर्म हो गया। दोनों पक्षों के कोतवाली में होने की सूचना पर सीओ नरेश कुमार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने माहौल को देखते हुए अकमल, अजमल, राजू, मोहित और विशमोद के खिलाफ धारा 160 का मुकदमा दर्ज कर पांचों का चालान कर दिया। कस्बा चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच लोगों का चालान किया गया है।