फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shopkeeper got angry and beat up a customer for throwing tea on him

Farrukhabad News: चाय फेंकने पर बिफरा दुकानदार, ग्राहक को पीटा

Thu, 01 May 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 01 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper got angry and beat up a customer for throwing tea on him
कायमगंज। गल्ला मंडी चौराहे पर चाय दुकानदार द्वारा एक युवक को जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुराग कोरी निवासी नोनियमगंज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दुकानदार पंकज और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है। अनुराग का आरोप है कि वह गल्ला मंडी चौराहे स्थित पंकज चाय वाले की दुकान पर चाय पीने गया था। चाय का स्वाद खराब लगने पर उसने चाय फेंक दी। इसी बात पर दुकानदार भड़क गया और जाति-सूचक गालियां देने लगा। पीड़ित के अनुसार, अगली रात करीब 11 बजे वह चौराहे पर आग लगने की सूचना पर पहुंचा, तो पंकज वहां पहले से मौजूद था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने फिर गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने एक साथी के साथ मिलकर मारपीट की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed