{"_id":"5f32d71c8ebc3e3cc352c8da","slug":"shopkeeper-beaten-to-death-by-molesting-student-farrukhabad-news-knp576367635","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन
सुरजीत का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या
फर्रुखाबाद। छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में परिजनों व पड़ोसियों ने ठेली पर अंडा बेचने वाले दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके भांजे को पीट कर घायल कर दिया और सिर पर चौराहा बना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायल ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर के मजरा खजुरियन नगला निवासी जगदीश जाटव का 21 वर्षीय पुत्र सुरजीत अपने भांजे जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के गांव कमरूलापुर निवासी गुलशन के साथ फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कैलाश के मकान में किराए पर रहता था। मामा-भांजे कास्तकार कोल्डस्टोरेज के बाहर देशी शराब के ठेके के निकट अंडे की ठेली लगाते थे। मंगलवार सुबह पड़ोस की वृद्धा दूसरे मकान मेें गोबर डालने चली गई।
उसके घर में थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी उसकी 15 वर्षीय नातिन रहती है। आरोप है कि उसे अकेला पाकर सुरजीत व गुलशन घर में घुस गए। दोनों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसकी नानी व पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। इन लोगों ने सुरजीत व गुलशन को लाठी डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
गुलशन के सिर पर चौराहा बना दिया। लगभग 11 बजे गांव खजुरियन नगला रजीपुर में भाई सुमित को सूचना मिली कि सुरजीत घायल अवस्था में गांव के बाहर खेत में पड़ा है। इस पर सुमित भाई को ठेली पर लिटाकर सीएचसी कमालगंज ले गया। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी पर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा व सीओ मन्नी लाल गौंड, कोतवाल जयप्रकाश पाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर छानबीन कर लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने छात्रा सहित उसकी नानी व दो पड़ोसियों को हिरासत में ले लिया है। सीओ व कोतवाल ने लोहिया अस्पताल जाकर सुरजीत के परिजनों से पूरे प्रकरण की जानकारी की।
उधर देर शाम गुलशन ने छात्रा समेत आठ लोगों के खिलाफ मामा की हत्या कर उसके सिर पर चौराहा बनाकर मारपीट करने की तहरीर दी है। तहरीर में ये भी कहा कि जहां मामा पड़ा मिला वहां जहर की खाली शीशी पड़ी थी। इससे उसे जहर भी दिए जाने की आशंका है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।