फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shopkeeper and customer fight over bike parking dispute

Farrukhabad News: बाइक खड़ी करने के विवाद में दुकानदार व ग्राहक में मारपीट

Thu, 20 Jun 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and customer fight over bike parking dispute
फर्रुखाबाद। एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दूसरी दुकान से सामान खरीदने से गुस्साए दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। ग्राहक ने कोतवाली में शिकायत की, तो व्यापारी नेताओं के साथ दुकानदार भी कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने उसे भी डॉक्टरी के लिए इमरजेंसी भेजा। वहां ग्राहक की मां और व्यापारी में विवाद हो गया। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी गुलताज खान (36) बुधवार सुबह लिंजीगंज बाजार में घरेलू सामान लेने गए थे। उसने शीलू गुप्ता की दुकान के सामने बाइक खड़ी की। सामने वाली दुकान पर सामान खरीदने चला गया। दुकानदार ने ग्राहक की इस हरकत का विरोध किया। कहा कि जहां से सामान खरीदे, वहीं बाइक खड़ी करें।
विज्ञापन

विवाद होने पर दुकानदार और ग्राहक में मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार की पिटाई से गुलताज लहूलुहान हो गया। ग्राहक ने अपने को छुड़ाकर कोतवाली में शिकायत की। कुछ ही देर में व्यापारी नेताओं के साथ दुकानदार शीलू भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को लोहिया अस्पताल डॉक्टरी परीक्षण कराने भेजा। पुत्र की पिटाई की सूचना पर गुलताज की मां अस्पताल पहुंची, तो दुकानदार से विवाद हो गया। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। दुकानदार ने ग्राहक पर चाबी के गुच्छे में पड़े चाकू से घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed