फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shop and hut burnt in fire, brother and sister burnt

Farrukhabad News: आग से दुकान व झोपड़ी जली, भाई-बहन झुलसे

Mon, 17 Jun 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shop and hut burnt in fire, brother and sister burnt
अमृतपुर। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से परचून की दुकान व झोपड़ी में आग लग गई। दुकान से सामान निकालने में भाई-बहन झुलस गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बेचेपट्टी निवासी कमल प्रकाश तिवारी की परचून की दुकान है। उसके ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन निकली है। रविवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से दुकान में आग लग गई। हवा तेज से आग विकराल हो गई। लपटों ने कृष्ण मुरारी की झाेपड़ी को चपेट में ले लिया। कमल प्रकाश तिवारी का पुत्र शिवम व पुत्री शिवांगी दुकान में रखा सामान बचाने में झुलस गए। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट व हैंडपंप से पानी निकालकर आधे घंटे में आग को बुझा दिया। आग से कमल प्रकाश तिवारी के 50 हजार रुपये व एक लाख रुपये का सामान जल गया। कृष्ण मुरारी का 10 क्विंटल गेहूं, धान व सरसों सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर एसडीएम रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपाल अरुण यादव को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed