फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   shoot the history sheeter

हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने में आठ पर पर मुकदमा

Sun, 23 Oct 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
shoot the history sheeter
फर्रुखाबाद। हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया है।
मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी हिस्ट्रीशीटर अमित शर्मा उर्फ लाला कचौड़ी को शुक्रवार देर मारपीट करने के बाद गोली मार दी गई थी।
उसके चाचा प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बूरा वाली गली निवासी छोटू वर्मा, घुमना निवासी अप्पू कटियार व उसके भाई और पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि वह अपने भतीजे अमित शर्मा के साथ बाइक से पल्ला गल्ला मंडी सामान लेने जा रहा था। तभी पटेल पार्क के पास आरोपियों ने हमला कर दिया।
सीओ सिटी प्रदीप सिंह और प्रभारी कोतवाल एके सिंह ने पुलिस बल के साथ खतराना में दबिश दी। वहां से छोटू के भाई को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने एक युवक को कटरा बू अली से हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित घर से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
पुलिस फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है।
वहीं, घटना के बाद देर रात तक इमरजेंसी में भाजपा और सपा के नेता घायल और उसके परिजनों से सहानुभूति दिखाते रहे।
भाजपा से नजदीकी दिखाने वाले एक नेता इमरजेंसी में पार्टी को ही भला-बुरा कहते दिखे। इसकी खासी चर्चा रही।
- सीएमएस ने डॉक्टर से मांगी लिखित रिपोर्ट
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर के साथ गाली-गलौज, जबरन गोली की बात डॉक्टरी रिपोर्ट में लिखवाने के मामले में सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने ईएमओ डॉ. किरीटी कनौजिया से रिपोर्ट तलब की है। सीएमएस ने बताया कि वह पिछली जो घटनाएं हुईं हैं, उनका भी लिखित पत्र उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। ताकि इमरजेंसी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed