फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shocking fraud investigation team in Aartio

एआरटीओ में फर्जीवाड़ा देख जांच टीम सन्न

Thu, 25 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shocking fraud investigation team in Aartio

सहायक संभागीय कार्यालय फतेहगढ़ से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस ही जारी नहीं हुए हैं, यहां से कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की पत्रावलियां ही गायब हैं। इसकी जांच पड़ताल के लिए कानपुर से आई टीम के सदस्यों ने अभिलेख खंगालने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन ही वाहनों के कई कोरे रजिस्ट्रेशन बुरी हालत में फाइलों के नीचे दबे मिले। यह देख जांच टीम के सदस्य भी सन्न रह गए।

विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय फतेहगढ़ में लाइसेंस जारी किए जाने में फर्जीवाडे़ का खुलासा होने के बाद अब कार्यालय से वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंसों की पत्रावलियां गायब होने का मामला सामने आया है। आरटीओ के आदेश पर इसकी भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


फर्जी लाइसेंसों की जांच के लिए गठित कमेटी के सदस्यों को कार्यालय से गायब पत्रावलियों की जांच की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय फतेहगढ़ में आकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी देवमणि भारती के साथ वाहन रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंसों की पत्रावलियों की जांच शुरू कर दी। कार्यालय में रखी पत्रावलियों को निकाल कर अभिलेखों से मिलान किए जाने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देवमणि भारती ने बताया कि कानपुर से दस कर्मचारी, स्थानीय कार्यालय के तीन बाबू, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहयोग से पत्रावलियों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन पंजीकरण की पत्रावलियां गायब हैं।


अभी अभिलेखों की छंटनी की जा रही है। इसके बाद मिलान करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर कानपुर आरटीओ कार्यालय भेजी जाएगी। पहले दिन अभिलेखों की जांच पड़ताल के दौरान कई वाहन पंजीकरण के कोरे कागज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed