फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shobayatra, Bhandare ki Dhoom

शोभायात्रा, भंडारे की धूम

Sat, 02 Feb 2019 12:30 AM IST
gaurav gaurav फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 02 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shobayatra, Bhandare ki Dhoom
रामनगरिया मेले में शोभायात्रा निकालते साधु। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित रामनगरिया मेले में आस्था की बयार बह रही है। शुक्रवार को संतों की शोभायात्रा निकाली गई। घंटा-घड़ियाल की गूंज से माहौल ही भक्ति से गूंज उठा। बैंड-बाजे की धुन रोमांच भरती रही। भंडारे में भी संतों के साथ भक्तों ने प्रसाद लिया।       
विज्ञापन


मेला रामनगरिया की चौथी सीढ़ी पर बिठूर पंडाल आश्रम से संत धर्म चैतन्य की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। संतों की भीड़ में हर-हर महादेव व मां भागीरथी के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा के साथ चल रहे बैंड-बाजे भी धुन बिखेर रहे थे। शोभायात्रा मेले में भ्रमण करते हुए तट पर पहुंची। वहां संतों ने मां गंगा व गुरु का पूजन किया।
विज्ञापन


इसके बाद आश्रम पहुंच शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान दंडी स्वामी रामप्रकाश, ब्रह्मचारी संत राजेश्वर, शिवस्वरूप, ओमप्रकाश व संत कमलेशानंद के अलावा स्वामी थानेश्वर व भोले मौजूद रहे। इसके अलावा पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संत सत्यगिरि महाराज के आश्रम में भंडारा हुआ। संतों के अलावा भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ा, घाट पानी से घिरे       
गंगा का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी पानी बढ़ने से घाट घिर गए। इससे पंडों को जहां सोमवती अमावस्या का विशेष स्नान होने से परेशानी हो रही है। संतों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से संतों व कल्पवासियों को आचमन के लिए शुद्ध जल मिल रहा है। नदी की धार में खतरे के निशान पर लगीं बल्लियां तेज धार में बह गईं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed