फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shikshit Mitra fired at subdivision, intersections in the Collectorate

शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में की तोड़फोड़, चौराहों पर लगाया जाम

Wed, 26 Jul 2017 11:41 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 26 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shikshit Mitra fired at subdivision, intersections in the Collectorate
पुलिस लाइन चौराहे पर जाम लगाए शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त किए जाने से नाराज शिक्षामित्रों ने बुधवार को पूरे दिन प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन चौराहा के पास फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर जाम लगाने के साथ ही रेलवे ट्रैक भी जाम करने का प्रयास किया। फतेहगढ़ चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने के बाद डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट के गेट को तोड़ दिया और नारेबाजी करते हुए डीएम के चेंबर में घुस गए। वहां कुर्सियों को पलट दिया और गमले तोड़ दिए। सुरक्षा में लगा पुलिस बल उन्हें रोकने में असहाय रहा। शाम को शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने समान वेतन पर यथास्थिति बनाए रखने हुए संविधान संशोधन कर शिक्षक पद पर बरकरार रखने की सरकार से मांग की। 11 बजे सभी शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से पुलिस लाइन चौराहा पर कानपुर-फतेहगढ़ तथा कलक्ट्रेट- सेंट्रल जेल मार्ग पर जाम लगा दिया। यहां ट्रेन निकलने के कारण क्रासिंग का फाटक बंद था। शिक्षमित्रों ने ट्रेन के गुजरने के बाद भी गेट को खुलने नहीं दिया। रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए वे वहां पर बैठ गए।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों के समझाने पर वहां से हटे। जाम की सूचना मिलने पर प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यादव, एसडीएम सदर अजीत कुमार, सीओ सिटी, फतेहगढ़ कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटा जाम लगाने के बाद सभी लोग जुलूस लेकर फतेहगढ़ चौराहा पर आए। यहां पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। इसके बाद वे डीएम को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे। शिक्षामित्रों के आने की सूचना पर कलक्ट्रेट के दोनों गेट बंद करा दिए गए व फोर्स को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र एक घंटे तक कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर जाम लगाए बैठे रहे। गेट न खुलने से गुस्साए शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट के गेट को धक्का मार कर कुंडे को तोड़ दिया और अंदर घुस गए। महिला शिक्षामित्र कर्मचारियों को धक्का मार कर डीएम चेंबर में घुस गईं और कुर्सियों को पलट दिया। एक सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो शिक्षामित्रों ने उसको घसीट लिया और डंडा छीनकर भगा दिया। अफसरों ने सभी को बाहर निकाला और समझाने का प्रयास किया। आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद 4 बजे शिक्षामित्रों ने ज्ञापन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed