फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shells made in temples, security arrangements made for devotees

मंदिरों में बनाए गोले, भक्तों की सुरक्षा प्रबंध दुरुस्त

Sun, 07 Jun 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Shells made in temples, security arrangements made for devotees
बढ़पुर स्थित देवी मंदिर के बाहर बनाए जा रहे गोले। - फोटो : FARRUKHABAD
मंदिरों में बनाए गोले, भक्तों की सुरक्षा प्रबंध दुरुस्त
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लगभग डेढ़ माह बाद सोमवार सुबह से धर्मस्थलों में रौनक लौट आएगी। भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन ने गोले बनवाए तथा सैनिटाइजर रखने की व्यवस्था की हैै। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने पांडवेश्वर नाथ मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने सभी धर्मस्थलों में सोशल डिस्टेंस बनाने के नियम बताए। कहा कि संक्रमण से सुरक्षा का प्रबंध धर्मस्थल प्रबंधकों को करना है। मंदिरों में रविवार सुबह से ही गोले बनाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

बढ़पुर देवी मंदिर में भक्तों के प्रवेेश और बाहर निकलने को अलग-अलग व्यवस्था है। गुरुगांव देवी मंदिर, पांडवेश्वर नाथ समेत कई प्रसिद्ध मंदिरों में गेट पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। अफसरों और धर्मगुरुओं ने पांडवेश्वर नाथ मंदिर में व्यवस्थाएं देखीं। वहां सैनिटाइजेशन मशीन लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं को उससे होकर ही गुजरना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका को सभी धर्मस्थलों का पूरा परिसर सैनिटाइज कराने के निर्देश भी दिए। अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, संजीव मिश्रा उर्फ बाबी, पप्पन मियां, इखलाक खां आदि धार्मिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed