फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   She manipulated the tension in Farrukhabad

युवती से छेड़छाड़ को लेकर फर्रुखाबाद में तनाव

Sat, 13 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
She manipulated the tension in Farrukhabad
कुछ ही देर में पूरा शहर बंद हो गया। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ को लेकर शनिवार शाम दो समुदाय के लोग आमने- सामने हो गए। चौकी प्रभारी बीच बचाव करने पहुंचे तो उनसे भी हाथापाई हुई। कोतवाली गेट पर फायरिंग के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। दुकानों में तोड़फोड़ हुई।
विज्ञापन


बवाल बढ़ता पूरा दुकानदारों ने धड़ाधड़ शटर गिरा लिए। कुछ ही देर में पूरा शहर बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलेभर की फोर्स मौके पर बुला ली गई । पुलिस एवं पीएसी ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


एसपी एवं डीएम कोतवाली पहुंचे। समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पूरे शहर में सड़क पर फोर्स मार्च करती रही। एहतियात के तौर पर शहर को दर्जनभर हिस्सों में बांट कर मजिस्ट्रेट की निगरानी में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां निवासी युवती के कोचिंग जाते समय कुछ युवक बाइक से आते और उसके नजदीक पहुंचने पर फब्तियां कसते।

इस पर युवती ने बाइक का नंबर नोट कर लिया और अपने परिजनों को जानकारी दी। शनिवार को युवती के परिवार के दर्जनभर से ज्यादा लोग महावीरगंज द्वितीय निवासी छात्र छोटू पांडेय के घर में घुस गए। छोटू को खींच कर पीटना शुरू कर दिया। उधर से गुजर रहे तिकोना चौकी इंचार्ज एसके शर्मा ने छोटू को बचाने का प्रयास किया तो हमलावर उन पर भी आक्रामक हो गए और हाथापाई कर दी।

चौकी इंचार्ज किसी तरह छोटू को छुड़ाकर कोतवाली ले आए। आरोप है कि हमलावर भी पीछे -पीछे कोतवाली पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी लामबंद हो गए और कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली गेट पर मिले चमन खां निवासी गढ़ी मुकीम खां को पकड़ कर पीट दिया। इस दौरान वहां मौजूद दिलशाद खलीफा के भाई आमिर ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

इससे दूसरे समुदाय के लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। वे कोतवाली के आसपास मौजूद दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे। मोहम्मद शकील की दुकान के शीशे तोड़ दिए और उनका काउंटर उठाकर बाहर फेंक दिया। इस्लाम चौधरी व उनके पुत्र जिया चौधरी व शान चौधरी के साथ भी हाथापाई कर दी। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हर तरफ से पथराव होने से बाजार में हलचल मच गई।

लोगों ने धड़ाध़ड़ शटर गिरा लिए। मामले की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी नगर आलोक सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास यिा, लेकिन लोग नहीं माने। मामला बढ़ता देख पुलिस कप्तान राजेशकृष्ण, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिलेभर की फोर्स भी बुला ली गई।


भारी संख्या में पहुंची पुलिस एवं पीएसी ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ दिया। देर शाम तक कोतवाली में समझौता चलता रहा। पथराव के दौरान दर्जनभर से ज्यादा लोगों के चुटहिल होने की सूचना है। शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर को अलग- अलग हिस्से में बांट कर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। फोर्स मार्च कर रही है।

उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed