{"_id":"68d839e97933dd67c00d0d43","slug":"sharad-and-abhishek-showed-their-skills-in-the-science-exhibition-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-130607-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विज्ञान प्रदर्शनी में शरद और अभिषेक ने दिखाया कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विज्ञान प्रदर्शनी में शरद और अभिषेक ने दिखाया कौशल
Sun, 28 Sep 2025 06:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-28, जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते जीआईसी रोशनाबाद के प्रधानाचार्य व संयोज
- फोटो : संवाद
फतेहगढ़। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (समग्र शिक्षा-माध्यमिक) एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन एमआईसी में हुआ।
विज्ञान प्रदर्शनी में शरद व अभिषेक ने कौशल दिखाया। प्रतिभागियों ने बेहतर मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जिले के 32 माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें जैव विविधता, वैकल्पिक ऊर्जा, ग्लोबल वार्मिंग, भूकंपरोधी अलार्म, बायोगैस, यातायात संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। सीनियर वर्ग (कक्षा 11-12) में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकापुर के शरद सिंह व अभिषेक सिंह राठौर प्रथम स्थान पर रहे।
द्वितीय स्थान एमआईसी फतेहगढ़ के अमित बाथम को मिला। तीसरे स्थान पर एनएकेपी की अंशिका व प्रगति मिश्रा रहीं। जूनियर वर्ग (कक्षा 9-10) में कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज की अंशिका शुक्ला प्रथम, एसडी इंटर कॉलेज पाहला रजीपुर के शेखर यादव द्वितीय तथा जीजीआईसी राजेपुर की प्रतिमा व नव्या तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीआईसी रोशनाबाद के प्रधानाचार्य रामदास व डीसी समग्र शिक्षा मनेंद्र मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य ले. गिरिजाशंकर ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।