फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shanidev Maharaj's idol was consecrated by chanting Veda mantras.

Farrukhabad News: वेदमंत्रोच्चार से हुई शनिदेव महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shanidev Maharaj's idol was consecrated by chanting Veda mantras.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में वेदमंत्रोच्चार से शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व कई धार्मिक आयोजन किए गए।
बढ़पुर स्थित माता के मंदिर में पं. कृष्णमुरारी ने शनिवार सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू किए। शनिदेव भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व दूरदराज से पहुंचे भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके बाद शनि भगवान की मूर्ति को प्रतिष्ठापित किया गया।
मंदिर के महामंत्री सचिन कटियार ने बताया कि मंदिर परिसर में ही काले पत्थर से शनिदेव महाराज की प्रतिमा के लिए स्थान बनाया गया। इसमें न तो गेट और ना ही छत बनाई गई है। आसपास के किसी भी मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा न होने से भक्तों को काफी दिक्कत होती थी। अब शनि भगवान के भक्तों को दूर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

मंदिर में दिन भर खासी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। इस मौके पर मंदिर के अध्यक्ष भीम प्रकाश कटियार उपाध्यक्ष, अमन कटियार, अंकुर कटियार, विक्की आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed