फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shahjahanpur-Shamshabad road again filled with flood water

Farrukhabad News: शाहजहांपुर-शमशाबाद मार्ग पर फिर भरा बाढ़ का पानी

Sun, 21 Sep 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur-Shamshabad road again filled with flood water
फोटो-10, गांव में बाढ़ का पानी भरने से सड़क किनारे खाना पका रहा पीड़ित परिवार। संवाद
शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। शाहजहांपुर-शमशाबाद मुख्य मार्ग पर बाढ़ का संकट एक बार फिर लौट आया है। चौराहार गांव के सामने सड़क पर लगभग दो फुट तक पानी भर जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाइक, कार और ट्रैक्टर चालक जोखिम उठाकर गुजरने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि कुछ दिन पहले ही सड़क से पानी हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब दोबारा जलभराव ने चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह तक लगातार पानी भरा रहने के बाद मार्ग कुछ ही दिन पहले साफ हुआ था।
विज्ञापन

शमशाबाद के बाढ़ प्रभावित गांवों में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। समैंचीपुर गांव में बाढ़ का पानी दोबारा घुसने से ग्रामीण दहशत में हैं। कुछ दिन पहले यहां कटान तेज होने से लोग पहले ही परेशान थे, अब पानी बढ़ने पर सुरक्षित जगह तलाशने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

फोटो-10, गांव में बाढ़ का पानी भरने से सड़क किनारे खाना पका रहा पीड़ित परिवार। संवाद

फोटो-10, गांव में बाढ़ का पानी भरने से सड़क किनारे खाना पका रहा पीड़ित परिवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed