फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shah did not, the message on the mobile

नहीं आए शाह, मोबाइल पर दिया संदेश

Fri, 10 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shah did not, the message on the mobile
मोबाइल से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाषण सुनवाते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 20वीं पुण्यतिथि पर आयोजित संकल्प सभा में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नहीं आ पाए। भाजपा नेताओं के मोबाइल फोन पर कुछ पल का संक्षिप्त भाषण देकर उन्होंने मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी को एक मौका देने की बात कही।
विज्ञापन



शुक्रवार को लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में आयोजित संकल्प सभा में मुख्य अतिथि अमित शाह को सुनने सभास्थल पर भीड़ पहुंची। दोपहर करीब 1:10 बजे भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने उनके न आ पाने की जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल को माइक के सामने कर शाह का भाषण सुनवाया।
विज्ञापन


मोबाइल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हैलीकाप्टर में तकनीकी खराबी वह नहीं आ सका। कहा कि यूपी में सपा-बसपा, बसपा-सपा ने 15 साल तक राज किया, जिससे यूपी पिछड़ गया। बीजेपी सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में चारों ओर विकास दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल्द आने व रोड शो करने की बात कही। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डा. रजनी सरीन और महामंत्री विमल कटियार आदि मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विदेश राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि रहे डा. जेपी सिंह और बसपा नेता अरुण त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed