{"_id":"9c6d0863195fe8806b1ad9c9d0868d91","slug":"shabad-kirtan-of-the-ardas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबद कीर्तन का पाठ कर लगाई अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबद कीर्तन का पाठ कर लगाई अरदास
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरुनानक जयंती पर चल रहे कार्यक्रम रविवार को सबद कीर्तन और लंगर के साथ संपन्न हो गए। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा फतेहगढ़ में हुए कार्यक्रम में मैनपुरी, कमालगंज, जहानगंज, छिबरामऊ आदि जगहों की सिख संगत ने शिरकत की। ज्ञानी बलवंत सिंह ने सबद कीर्तन का पाठ कर अरदास लगाई।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, बाबू सिंह गिल, हरजोत सिंह, रविंद्र सिंह, सरविंदर सिंह, गुरुविंदर सिंह, हनी सिंह, माइकल सिंह, राकेश अरोरा, हिमांशु, आशीष वैद्य, गुरुमुख सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन