फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SGST raids tobacco businessman's house, fines six lakhs

Farrukhabad News: तंबाकू कारोबारी के यहां एसजीएसटी का छापा, छह लाख जुर्माना लगाया

Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
SGST raids tobacco businessman's house, fines six lakhs
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की इटावा की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की टीम ने तंबाकू कारोबारी के गोदाम में छापा मारकर जीएसटी की चोरी पकड़ी है। टीम ने स्टाक रजिस्टर से माल का मिलान करने के बाद 130 क्विंटल अघोषित माल मिला। कारोबारी पर छह लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


गुरुवार को एसजीएसटी की इटावा एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसी सुषमा उपाध्याय व फर्रुखाबाद टीम के सदस्यों ने गांव उलियापुर में वीरेंद्र कुमार राठौड़ की फर्म मेसर्स वीरेंद्र कुमार पुनीत कुमार में छापा मारा। टीम ने गोदाम में रखे निर्मित व अनिर्मित तंबाकू के माल की गिनती की। स्टाक रजिस्टर से मिलान किया। अनिर्मित माल स्टाक रजिस्टर में अंकित पाया गया।
विज्ञापन

वहीं, 130 क्विंटल निर्मित माल का स्टाक रजिस्टर में लेखा-जोखा नहीं मिला। इससे यह माना गया कि इस माल पर जीएसटी चोरी की गई है। टीम ने अघोषित माल पर करीब छह लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर अशोक बनर्जी ने मोबाइल पर बताया कि कारोबारी को छह लाख रुपये जुर्माना अदा करने के लिए चालान दे दिया है। कारोबारी ने शुक्रवार को रकम जमा कराने का आश्वासन दिया है। टीम में डिप्टी कमिश्नर इटावा मदनलाल, एसी शरद प्रताप सिंह, एसटीओ अरविंद यादव, अभिषेक मिश्रा, रवेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed