फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Several people injured in road accidents

सड़क हादसों में कई लोग घायल

Tue, 28 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 28 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Several people injured in road accidents
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। एक घटना
विज्ञापन
में शादी से लौट रही बोलेरो की ट्रक से टक्कर होने से आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। सभी को  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजेपुर कस्बा निवासी सूर्यप्रताप सिंह की बारात में शामिल होने के लिए नाते रिश्तेदार हरदोई गए थे। रात के समय

बाराती राजेपुर निवासी दयाराम, जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के गांव कुदइया निवासी राजेंद्र पाल, मोरपाल, थाना हरपालपुर के गांव कुंडा निवासी देशराज, विनोद और राहुल बोलेरो पर सवार होकर राजेपुर लौट रहे थे। रूपापुर पुलिया के पास से गुजरते समय सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकरचालक समेत बोलेरो सवार सभी बाराती घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।  चालक को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।  चालक की हालत

गंभीर है। हादसे की जानकारी होने पर घायल के परिजन भी अस्पताल जा पहुंचे।  उधर, कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव दौलतपुर चिर्रा निवासी रामपाल सिंह और इनकी  पत्नी गीता देवी मंगलवार की सुबह ऊगरपुर से प्राइवेट बस से फर्रुखाबाद आ रहे थे। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बस में सवार दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। घायल दंपति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना नवाबगंज के गांव गनीपुर निवासी राघव सड़क

हादसे में घायल हो गया। इन्हें भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन इन्हें निजी अस्पताल ले गए। जिला मैनपुरी के  थाना भोगांव के गांव माधौनगर निवासी ज्ञानसिंह और इनका चचेरा भाई जीतू बाइक से बाजार करने के लिए फर्रुखाबाद आ रहे थे।  मोहम्मदाबाद  हवाई पट्टी के पास  पीछे से आ रही कार की चपेट में आकर दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना व कस्बा निवासी वेदराम दीक्षित का पुत्र रवि दीक्षित सोमवार की रात वैन लेकर हथियापुर-नवाबगंज रोड से घर लौट रहा था। मजार के पास गुजरते समय अनियंत्रित होकर मारुति वैन पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में रवि मामूली रूप से चुटहिल हो गए। उन्होंने नर्सिंग होम में उपचार कराया।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार अमलैया मुकेरी निवासी योगेश गंगवार अपने भाई सुनील के साथ बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। सामने से दूसरी बाइक पर भटासा निवासी उज्जवल सिंह अपनी रिश्तेदार कुसुम पत्नी अजय और कामिनी पत्नी संतोष कुमार निवासी नरसिंहपुर को बैठाकर बाजार की ओर आ रहे थे।  रास्ते में खेत में गेहूं की थ्रेसिंग हो रही थी। इसकी

धूल दोनों बाइक चालकों की आंखों में पड़ गई। इससे दोनों की बाइकें  टकरा गईं। इससे पांचों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुसुम, कामिनी और उज्जवल की हालत गंभीर होने के कारण लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर, सहायक संभागीय कार्यालय के पीटीओ प्रेमलाल गौतम टीम के साथ मंगलवार की दोपहर बेवर रोड पर वाहन चेकिंग के लिए निकले थे। वह एक लोडर का पीछा करने लगे। बघार नाला के पास लोडर बचकर निकल गया। अचानक सामने बाइक आ गई। इससे इनकी बोलेरो की भिड़ंत हो गई। बोलेरो बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें बोलेरो सवार चार

लोगाें सहित दो बाइक सवार घायल हो गए।  स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवकों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। प्रेमलाल गौतम, सिपाही संजीव शर्मा, रामकरन वर्मा और चालक अजय कटियार को  लोहिया अस्पताल लाया गया। प्रेमपाल गौतम ने बताया कि लोडर का पीछा करते समय अचानक बाइक सवार ने अपनी बाइक को मोड़ दिया। इससे हादसा हो गया।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदाबाद से सवारियां लेकर फतेहगढ़ जा रहा टेंपो मंगलवार को कारगिल पेंट्रोल पंप के पास पलट गया। इसमें राजवीर सिंह निवासी सकवाई, रिंकी देवी निवासी तेरा और मंजू देवी पत्नी राजवीर नवासी राजापुर थाना सौरिख जिला कन्नौज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हवा का टैंक फटा, जीजा-साले घायल  
कायमगंज के गांव ढमढेरा निवासी सुनील कुमार की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान सड़क किनारे है। सोमवार देर शाम यह अपनी दुकान पर टैंक में ट्राली से हवा भर रहे थे। पास ही इनके बहनोई भूपसिंह निवासी असननगर थाना अलीगंज बैठे थे। तभ हवा का टैंक तेज धमाकेे के साथ फट गया। इसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed