{"_id":"617ed4bd2157dc12737e6ed9","slug":"seven-thousand-rupees-from-a-passenger-going-to-hardoi-farrukhabad-news-knp6615901105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई जा रहे यात्री से सात हजार रुपये की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई जा रहे यात्री से सात हजार रुपये की टप्पेबाजी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हरदोई जा रहे एक यात्री से कार सवार लोगों ने सात हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। टप्पेबाजों ने स्कूली कार बताकर रुपये बैग में रखवा लिये। इसके बाद चेकिंग के नाम पर बैग बदल कर उसे नीचे उतार दिया और यात्री का बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कादरीगेट चौकी पर शिकायत की।
हरदोई के लोनार क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी उमेश सिंह हरियाणा के गुरुग्राम के मानेश्वर में काम करता है। वह दिवाली पर अपने घर जा रहा था। रविवार सुबह पौने सात बजे वह रोडवेज बस स्टैंड के सामने बस का इंतजार कर रहा था। उसी समय एक कार सवार ने हरदोई चलने की बात कही। जल्दी पहुंचने की मंशा से उमेश कार में बैठ गया।
लालगेट पर कार सवारों ने स्कूली गाड़ी बताकर नगदी बैग में रख लेेने की बात कही। यात्री ने जेब में रखे सात हजार रुपये बैग में रख लिए। कार चांदपुर के पास पहुंची, तो चालक ने युवक से कहा कि वह उतर जाए, अभी गाड़ी चेक करवाकर आते हैं। उमेश को एक बैग दे दिया और चालक कार लेकर फरार हो गया। काफी देर जब वह नहीं लौटा, तो उसने बैग देखा। बैग में ताला लगा देख वह भौचक्का रह गया। उसने ताला तोड़ा, तो बैग में दो जोड़ी नए कपड़े, कुछ पुराने कपड़े थे। युवक को ठगी का अहसास हो गया।इसके बाद वह कादरीगेट चौकी पहुंचा। वहां पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने बैग में मिले कपड़े भी ले लिए
युवक को कार सवार जो बैग दे गए थे, उसे पुलिस को दिखाया। चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुराने कपड़े फेंक दिए और दोनों जोड़ी नए कपड़े अपने पास रख लिए। युवक ने बताया कि पुलिस ने कहा कि यदि बैग का कोई मालिक आता है, तो उसे यह कपड़े दे दिए जाएंगे।