{"_id":"6a19e637847a28204a0f8f38","slug":"seven-members-of-a-family-fell-ill-after-eating-mushroom-dal-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-142917-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मशरूम की दाल खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मशरूम की दाल खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार
Sat, 30 May 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 30 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 17 सीएचसी में भर्ती बीमार लोग। संवाद
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर काजी में मशरूम की दाल खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव हमीरपुर काजी निवासी प्रवेश की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम परिवार के सभी लोगों ने मशरूम की दाल खाई थी। देर रात अचानक सभी की तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन आराम न मिलने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। बीमार होने वालों में शकुंतला देवी, उनकी पुत्रियां डॉली (16), गंगोत्री (20), कनिष्का (14), अंजलि (10), मनोज की पुत्री दिव्या (10) तथा अंजू (14) शामिल हैं। डॉक्टर के अनुसार सभी का उपचार किया जा रहा है।