{"_id":"62e57e79b0857e67a93d1094","slug":"seven-including-tehsildar-kanungo-trapped-in-breaking-the-hut-farrukhabad-news-knp710365735","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः झोपड़ी तोड़ने में तहसीलदार, कानूनगो समेत सात फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः झोपड़ी तोड़ने में तहसीलदार, कानूनगो समेत सात फंसे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। झोपड़ी तोड़कर वृद्धा को भगाने में तहसीलदार सदर, कानूनगो, लेखपाल समेत सात लोग फंस गए हैं। वृद्धा की अर्जी पर सीजेएम ने आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी वृद्धा मुन्नी देवी ने मोहल्ले के रहने वाली विमला देवी, नवनीत, सुरजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह, सदर तहसील के तहसीलदार, कानूनगो और क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें कहा कि 14 अप्रैल को उसकी जमीन पर पड़ी मड़ैया को आरोपियों ने तोड़ दिया और मारपीट कर उसको वहां से भगा दिया।
उसके सगे भाई राजकुमार की मौत हो चुकी है। उसने गलत तरीके से चुपचाप फर्जी अभिलेखों से उसकी जमीन को अपने नाम करा लिया था। उसकी मृत्यु के बाद भाई की पत्नी विमलादेवी व उसके पुत्रों ने जमीन अपने नाम विरासत में दर्ज करा ली।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के वकील धर्मवीर गौतम ने अर्जी पर सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। सीजेएम ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज किया है।