फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Set up a university will try to

विश्वविद्यालय स्थापित कराने का होगा प्रयास

Fri, 02 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 02 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Set up a university will try to

श्रीबाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान कालेज संस्थापक डा. अनार सिंह ने कहा कि नववर्ष में जिले में विश्वविद्यालय स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के साथ विभिन्न संकायों के दूसरे कॉलेजों के वार्षिकोत्सव पर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज के एमडी व चेयरमैन डा. अनार सिंह ने कहा कि उनका सपना फर्रुखाबाद जिले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एनकेएस चौहान व पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम एवं एसपी ने विश्वविद्यालय स्थापना में सहयोग का भरोसा दिया। कॉलेज संस्थापक बाबू सिंह यादव ने कहा कि पांचाल घाट पर जल्द ही बीएमएस कॉलेज की स्थापना की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने शिक्षाविद् बाबू सिंह यादव को फर्रुखाबाद के  मालवीय की संज्ञा दी। अलीगंज विधायक रामेश्वर यादव ने डा. अनार सिंह के प्रयास की सराहना की।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, अतिरिक्त एसडीएम अशोक प्रताप, डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए योगराज सिंह, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी,  जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, विजय यादव, रामप्रकाश यादव कल्लू ने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर निदेशक डा. अनीता यादव, अंचल यादव, चंचल यादव, जय सिंह यादव, शकील खां, रवि दुबे, अजय महेश्वरी और झब्बू सिंह यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान गरीबों को कंबल बांटा गया। साथ ही कुष्ठ रोगियों के लिए 60 क्विंटल गेहूं व चावल देने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed