फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Service Road Bahi, Etawah-Bareilly Road 10 hours jam

Farrukhabad News: सर्विस रोड बही, इटावा-बरेली मार्ग 10 घंटे जाम

Sun, 30 Jun 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Service Road Bahi, Etawah-Bareilly Road 10 hours jam
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। इटावा-बरेली हाईवे पर पुलिया निर्माण के दौरान वाहनों को निकालने के लिए बनाया गया सर्विस रोड बारिश के तेज बहाव में बह गया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। एनएचएआई ने सर्विस लेन की मरम्मत कराई। इस दौरान 10 घंटे तक इटावा-बरेली मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पहले हल्के वाहनों को गुजारा जा रहा है, देर रात तक भारी वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाईवे पर गांव मराहला के पास नाले पर एनएचएआई की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए एनएसएआई ने गांव मराहला के पास सर्विस रोड बनाया है। इसी से वाहनों का आवागमन होता है। शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से आठ बजे सड़क का एक हिस्सा टूटकर बह गया। करीब 6 फीट चौड़ा गहरा गड्ढा हो जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे बरसात थमने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हल्के वाहनों को नजदीक के गांव नगला तबलदार से धीरपुर चौराहे की तरफ निकाला। रास्ता बहने की जानकारी पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों ने श्रमिकों को लगाकर कार्य शुरू कराया। डंपर से मिट़्टी व गिट्टी डालने का कार्य कई घंटे बाद शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर अनूप सिंह व विश्वास मिश्रा ने बताया कि जानकारी पर बेवर से रास्ता डायवर्ट कर संकिसा रोड से वाहन निकाले गए। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। तीन लाइन में 12 पाइप डलवाकर शाम को रास्ता चालू कर दिया गया। पहले से एक लाइन में पाइप पड़े थे। अचानक अधिक पानी का बहाव होने से पानी पास नहीं हो पाया और मिट्टी कट गई।


जाम में फंसी एंबुलेंस, दूसरी एंबुलेंस मंगाकर भेजा मरीज
क्षेत्र के गांव कटिन्ना से मरीज लेने जा रही 102 एंबुलेंस भी रास्ते में फंस गई। पीछे वाहनों की लंबी कतार होने के कारण चालक बहुत देर तक जाम से एंबुलेंस को निकालने के लिए मशक्कत करता रहा। लेकिन कामयाब नहीं हो सका। ऐसे में दूसरी एंबुलेंस को भेजकर दूसरे रास्ते से मरीज को बुलाया गया। एंबुलेंस चालक अवनीश कुमार ने बताया कट्टीना गांव में मरीज लेने जा रहे थे।काफी देर से खड़े हैं। जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मरीज को लेने के लिए दूसरी एंबुलेंस भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed