{"_id":"6037d96e8ebc3ee9631f27cd","slug":"seized-van-missing-farrukhabad-news-knp614127479","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई वर्ष पहले पीटीओ की सीज वैन कागजों में अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई वर्ष पहले पीटीओ की सीज वैन कागजों में अटकी
विज्ञापन
प्रपत्र न होने पर पीटीओ ने वैन सीज की लेकिन उसे लिखापढ़ी में पुलिस के सुपुर्द नहीं किया। कोर्ट वैन वाहन मालिक को सुपुर्द करने का आदेश भी दे चुका है लेकिन रिकार्ड में वैन लापता हो गई है। हालांकि उसी नंबर की एक कंडम वैन पुलिस चौकी में खड़ी है लेकिन उसकी जानकारी पुलिस को नहीं है।
कानपुर नगर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र निवासी बुद्ध सिंह की वैन फतेहगढ़ के मोहल्ला सैनिक कालोनी नगला दीना निवासी वकील राहुल सिंह राठौर लाए थे। 17 नवंबर 2018 को वह वैन से मसेनी चौराहे के पास से जा रहे थे। एआरटीओ के पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) ने प्रपत्रों की जांच की। प्रपत्र न होने पर वैन सीज कर दी थी। चालान की एक कापी राहुल को देकर वैन सेंट्रल जेल चौकी भिजवाने की जानकारी दी गई थी।
राहुल ने बुद्ध सिंह की ओर से कोर्ट में वैन छुड़ाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट ने 3 अगस्त 2019 को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को वैन बुद्ध सिंह को सुपुर्द करने के आदेश दे दिया था। फतेहगढ़ के तत्कालीन कोतवाल अजय नारायण सिंह ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर बताया कि वैन फतेहगढ़ पुलिस ने जब्त नहीं की है।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल चौकी के पास वैन किसने खड़ी की है इसकी जानकारी नहीं है। कोर्ट ने पीटीओ वीके आनंद और फतेहगढ़ कोतवाल से स्पष्ट आख्या मांगी। आख्या (रिपोर्ट) में कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया है कि उस नंबर की एक वैन चौकी के पास पड़ी तो है लेकिन सेंट्रल जेल चौकी पुलिस को पीटीओ ने वैन सुपुर्द कब की इसका कोई रिकार्ड फतेहगढ़ कोतवाली में नहीं है।
पीटीओ ने अभी कोर्ट में जवाब दाखिल नहीं किया है। वकील राहुल सिंह राठौर का आरोप है कि सीज करने के बाद पीटीओ वैन का इस्तेमाल करते रहे। बाद में उसे चौकी के पास खड़ा करवा दिया। कंडम हो चुकी वैन पहचान में नहीं आ रही है।