फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seeing the ruckus, the police baton, the BJP district president wept bitterly

Farrukhabad: हंगामा देख चला पुलिस का डंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष फूट-फूटकर रोए

Sun, 14 May 2023 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seeing the ruckus, the police baton, the BJP district president wept bitterly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद में सातनपुर मंडी में मतगणना के दौरान दोपहर बाद बसपा प्रत्याशी के वोट बढ़ाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्ष सहित समर्थक धरने पर बैठ गए। आरओ चोर है और प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ देर बाद हंगामा बढ़ने पर पुलिस का डंडा चला। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाकर फूट-फूटकर रोए।
विज्ञापन


नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता प्रत्याशी हैं। सातनपुर मंडी में सुबह से मतगणना चल रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे के बाद टेबल नंबर 38 पर भाजपा प्रत्याशी के एजेंट ने बसपा प्रत्याशी के वोट बढ़ाने का आरोप लगाकर विरोध किया। विवाद होता देख भाजपा जिलाध्यक्ष भी आ गए और उन्होंने आरओ सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसको लेकर विवाद बढ़ गया। भाजपा प्रत्याशी के एजेंट व समर्थक एकत्र होकर हंगामा करने लगे। मतगणना बंद कराने की बात कहते हुए प्रशासन मुर्दाबाद, आरओ चोर है आदि नारेबाजी की गई। इसके बाद भाजपाई मतगणना स्थल पर ही धरना देकर बैठ गए। उन्होंने मतगणना बहिष्कार की घोषणा कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों से जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने भाजपाइयों को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद फिर विवाद के साथ हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाया और कई नेताओं को खदेड़ते हुए लाठियां फटकारीं। इससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ मतगणना एजेंटों को पुलिस ने पकड़कर जीप से कोतवाली भेज दिया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने और भाजपा का सहयोग न करने का आरोप लगाकर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा लाठी चलाए जाने से दुखी जिलाध्यक्ष फूट-फूटकर रोए। धरने में संजीव गुप्ता, अंकित गुप्ता, विश्वास गुप्ता, पियूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। प्रशासन पर दूसरे पक्ष के प्रत्याशी से रुपये लेने के भी आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed