{"_id":"64a31028933e11996c041bd6","slug":"seeing-the-anger-of-patients-cms-saw-patients-in-opd-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-34-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मरीजों का गुस्सा देख सीएमएस ने ओपीडी में देखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मरीजों का गुस्सा देख सीएमएस ने ओपीडी में देखे मरीज
Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 28, 29, 30
- इमरजेंसी में रात्रि ड्यूटी करने के बाद नहीं आए कार्डियोलॉजिस्ट
- भर्ती मरीजों को देखने के बाद दिव्यांग बोर्ड गए आर्थो सर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में डॉक्टर न होने पर मरीजों के गुस्से की भनक लगते ही सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने खुद मरीज देखने शुरू कर दिए। वह आर्थो सर्जन के कमरे में बैठे। हर मर्ज के मरीजों को देखकर दवाएं लिखीं। यही नहीं उन्होंने एक्सरे भी लिख दिए। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली।
सोमवार सुबह ओपीडी में फिजीशियन का काम देख रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज पांडेय नहीं पहुंचे। यही नहीं आर्थो सर्जन की कुर्सी भी खाली पड़ी रही। सुबह साढ़े आठ बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया। ऐसे में यूनानी चिकित्सक के अलावा बालरोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र चौहान मरीजों को देखने लगे। करीब साढ़े नौ बजे हड्डी रोगियों की भीड़ जमा हो गई। कई बार पूछने पर भी सही जवाब न मिलने से मरीजों में गुस्सा पनपने लगा। कमरे में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी सीएमएस को दी।
कुछ ही देर में सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त आर्थो सर्जन के कमरे में बैठ गए। सीएमएस बालरोग विशेषज्ञ हैं, मगर उन्होंने खांसी, जुकाम, बुखार, हड्डी के एक्सरे समेत अन्य मरीजों को भी देखकर दवाएं लिखीं। इससे मरीजों को राहत मिली। ओपीडी में करीब 570 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
-- -
ब्लड बैंक के लिए आया डीप फ्रीजर
लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्त को सुरक्षित रखने के लिए सोमवार शाम एक डीप फ्रीजर आ गया। ढाई क्विंटल वजन के डीप फ्रीजर को क्रेन के माध्यम से डीसीएम से उतारा गया। इस फ्रीजर को महाराष्ट्र की कंपनी ने भेजा है। इस फ्रीजर के आ जाने से ब्लड बैंक में सेपरेटर यूनिट कुछ ही महीने में शुरू होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे मरीजों को एक यूनिट ब्लड से प्लाज्मा, प्लेटलेट आदि अलग-अलग जरूरत के मुताबिक मिल सकेगीं।