{"_id":"64875d7d8a467f576c0e56e6","slug":"security-of-munsif-court-increased-co-took-stock-farrukhabad-news-c-12-1-282406-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुंसिफ कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई, सीओ ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुंसिफ कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई, सीओ ने लिया जायजा
विज्ञापन
कायमगंज। पिछले सप्ताह लखनऊ की अदालत में जीवा हत्याकांड के बाद स्थानीय अदालत (मुंसिफ कोर्ट) में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके चलते सोमवार को सीओ सोहराब आलम व खुफिया विभाग के प्रभारी धर्मराज सिंह ने परिसर का जायजा लिया। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के साथ अदालत की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए।
बुधवार को लखनऊ की अदालत में पेशी पर लाए गए संजीव उर्फ जीवा की वकील के वेष में आए युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से सभी अदालतों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। सोमवार को सीओ सोहराब आलम, खुफिया एजेंसी के प्रभारी धर्मराज सिंह, इंस्पेक्टर जेपी पाल मुंसिफ कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अदालत परिसर का जायजा लिया।
सीओ ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वहां एक हेड और चार कांस्टेबल यानी एक गारद पहले से तैनात हैं, जो 24 घंटे रहते हैं। इसके अलावा दो सिपाही न्यायालय खुलने तक तैनात रहेंगे। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए। वकीलों और वादकारियों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। मुंसिफ मजिस्ट्रेट से बातचीत की। सभी वकीलों के जल्द ही आई कार्ड भी बनाए जाएंगे।