फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Secondary students will also speak fluent English

Farrukhabad News: माध्यमिक के छात्र भी अब बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

Tue, 25 Apr 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Secondary students will also speak fluent English
फर्रुखाबाद। माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभाग अंग्रेजी बोलना सिखाएगा। इसके लिए विभाग शिक्षकों को अंग्रेजी बोलने (इंग्लिश स्पीकिंग) का प्रशिक्षण देगा। शिक्षकों को यह प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की ओर से अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय के लिए मास्टर ट्रेनर्स भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

शैक्षिक नवीन सत्र 2023-24 की शुरुआत के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसे लेकर तैयारी तेज कर दी है। अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के लिए दीक्षा पोर्टल पर इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही ब्रिटिश काउंसिल, टीओईएफएल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस/कैंब्रिज के विशेषज्ञ भी शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षित करेंगे। दूसरी ओर विभाग राज्य स्तर पर अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के मास्टर ट्रेनर तैनात करेगा। यह मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को डायट स्तर पर प्रशिक्षित करेंगे। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के शिक्षण पर आधारित इस कार्यक्रम में भाषा विज्ञान और ध्वनि पर विशेष जोर दिया जाएगा। अंग्रेजी पढ़ाने के लिए नई पद्धतियों को शामिल किया गया है। इसमें गद्य, कविता, नाटक, व्याकरण व भाषा कौशल जैसे अंग्रेजी भाषा शिक्षण के विभिन्न पहलू समाहित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह कवायद माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की अंग्रेजी सुधारने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed