फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seats should also be reserved for traders in the Legislative Council

विधान परिषद में व्यापारियों के लिए भी आरक्षित हो सीटें

Sun, 24 Jan 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Seats should also be reserved for traders in the Legislative Council
व्यापार मंडल के कार्यक्रम में सम्मानित की गई साहसी बालिकाएं। - फोटो : FARRUKHABAD
विधान परिषद में व्यापारियों के लिए भी आरक्षित हो सीटें
विज्ञापन

कायमगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बंसल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने एक समारोह में कहा कि प्रदेश के व्यापारी सरकार को हर वर्ष करोड़ों रुपये टैक्स देते हैं। इसलिए विधान परिषद में शिक्षक, स्नातक की तरह व्यापारी वर्ग की सीट सुरक्षित की जाए। उन्होंने कहा इसके लिए सभी व्यापारी एकजुट होकर सरकार से मांग करें। तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।
नगर की परमानंद की बगीचा में व्यापार मंडल बंसल गुट की ओर से रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमर सिंह ने कहा कि व्यापारी हित के लिए वह सदैव तैयार हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का सहयोग हमेशा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रोहित गोयल, महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कोरोना योद्धा साहसी बालिका टीम लीडर सिल्की मिश्रा व उनकी टीम के साथ डॉ. विकास शर्मा, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. आशय गुप्ता, डॉ. मतलूब, डॉ. गौरव, डॉ. हेमंत गुप्ता आदि को सम्मानित किया। अभिषेक अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मनोज गंगवार, नीरज अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एसडीएम नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed