{"_id":"5925da994f1c1b9430535d2a","slug":"seal-stamped-on-schemes-of-242-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"242 करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
242 करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर
फर्रुखाबाद
Updated Thu, 25 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक लेते जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने बुधवार को जिला योजना की बैठक में 242.09 करोड़ की योजनाओं पर मुहर लगा दी। बैठक में अफसरों के संतोषजनक जवाब न देने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और उन्हें सुधरने की चेतावनी दी। खेलकूद, युवा कल्याण, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री चेतन चौहान की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर पीडी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने विभागवार बजट को पढ़कर सुनाया। कृषि विभाग की ओर से किसानों को बीज वितरण में पारदर्शिता रखने के लिए प्रभारी मंत्री ने जोर दिया गया।
बीज बांटे जाने की जानकारी सार्वजनिक करने के साथ जनप्रतिनिधियों को वितरण के दो दिन पूर्व सूचना देनेेे के निर्देश दिए गए। वर्ष 2016 में नलकूपों की कराई गई निशुल्क बोरिंग, वन विभाग की ओर से लगाए गए 166764 पौधों में कितने हरेभरे हैं। इनकी सूची मंत्री ने तलब की है। पंचायती राज विभाग के 34 सफाई कर्मियों की अधिकारियों के यहां संबद्धता समाप्त कर तैनाती वाले गांवों में भेजा जाएगा। लोहिया गांवों में जो भी काम हुआ है, उसका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही बजट मिलेगा।
सोलर लाइट लगवाने, नदौरा गांव को पर्यटन स्थल के प्रस्ताव में शामिल किए जाने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा नदौरा गांव की जगह श्रंगीरामपुर को शामिल किया जाए। पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने कानून व्यवस्था के संबंध में प्रभारी मंत्री को जानकारी दी। बैठक के दौरान कई अधिकारियों के संतोषजनक जवाब न देने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि विधायक और अधिकारी कोटेदार और गोदामों पर छापेमारी करे। जो कोटेदार-अफसर धांधली करें उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में न आने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के डीएम को निर्देश दिए। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक अमर सिंह खटिक, विधायक नागेंद्र राठौर, सीडीओ अवनीश कुमार, समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।