{"_id":"62977abb9b7eb61ce3216e7e","slug":"sdo-suspended-for-idolizing-terrorist-osama-bin-laden-farrukhabad-news-knp7000204126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ओसामा बिन लादेन को आदर्श मानने वाला एसडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ओसामा बिन लादेन को आदर्श मानने वाला एसडीओ निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आतंकी ओसामा बिन लादेन को अपना आदर्श मानने वाले एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा नेता ने एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
नवाबगंज उपखंड के एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय में आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाई और उसको विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता बताया। उसी के पास अवर अभियंता जुनैद आलम अंसारी व अनिल कुमार गौतम के साथ बैठे हुए खुद की फोटो लगाई। इसकी फोटो खींचकर एसडीओ ने 29 मई की शाम को ट्वीटर पर अपलोड की। इस बीच एसडीओ बिना अवकाश के गायब हो गए। कार्यालय में लगी लादेन की फोटो कर्मचारियों ने मंगलवार शाम को हटा दी।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने बुधवार शाम को निलंबित कर दिया। फतेहगढ़ के गांव विजाधरपुर निवासी भाजपा नेता शिवम दुबे ने एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि एसडीओ का यह कृत्य राजद्रोह की श्रेणी में आता है। एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
एसडीओ के पत्र भेजने पर एक्सईएन का हुआ था तबादला
फर्रुखाबाद। एसडीओ ने कायमगंज में एक्सईएन रहे राहुल बाबू कटियार का तबादला कराने के लिए पॉवर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक को कई बार पत्र भेजा। इसमें एक्सईएन पर आत्महत्या करने के प्रयास का आरोप भी लगाया। इस पर एक्सईएन का तबादला अलीगढ़ कर दिया गया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता भी एसडीओ से डरने लगे।
एसडीओ मिलने तक नहीं आए
- कायमगंज एक्सईएन खान चंद्र ने बताया कि उन्होंने 27 मई को कार्यभार संभाला था। एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम उनसे मिलने नहीं आए। फोन करने पर पहले उठाया नहीं, बाद में बात हुई तो नवाबगंज में होने की जानकारी दी। उन्होंने उपखंड कार्यालय परिसर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए मुख्य गेट के बीचोंबीच एक खंभा लगवा दिया था।
कार्यालय में रखे केमिकल
- एसडीओ ने कार्यालय के एक कक्ष में कुछ केमिकल व अन्य सामान लाकर रखा है। बताया जा रहा है वह उन्होंने किसी प्रोजेक्ट पर काम किया था। प्रोजेक्ट बिजली से संबंधित था, लेकिन उस प्रोजेक्ट को विभाग से अनुमोदन नहीं मिल पाया है।