{"_id":"6779774d98a6d4a2b50a9274","slug":"sdm-warns-driver-to-be-suspended-in-transaction-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119293-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लेनदेन के विवाद में एसडीएम के चालक को निलंबित करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लेनदेन के विवाद में एसडीएम के चालक को निलंबित करने की चेतावनी
Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते एडीएम व एसडीएम।
- फोटो : सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते एडीएम व एसडीएम।
कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम के चालक से लेनदेन के विवाद का मामला एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति के समक्ष पहुंच गया। एडीएम ने चालक से नाराजगी जताते हुए निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम जनसुनवाई कर रहे थे। गांव छतरई निवासी अभिषेक कुमार ने शिकायत की। कहा कि उन्होंने एक ग्रामीण के जरिए 28 दिसंबर को एसडीएम के चालक राकेश कुमार के पास बाइक व मोबाइल 35 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। दो जनवरी को पूरा पैसा ब्याज सहित देने को वह तैयार हो गए, लेकिन चालक राकेश उनकी बाइक व मोबाइल देने को तैयार नहीं है।
शुक्रवार को जब उनसे फोन पर बात की तो उन पर अधिकारी के चालक होने का रौब दिखाते हुए थाने में बंद कराने की धमकी दे डाली। इस पर एडीएम ने चालक को बुलाकर नाराजगी जताते हुए मामले को निपटाने की हिदायत दी। गांव महमदीपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में सरकारी नलकूप लंबे समय से खराब पड़ा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
गांव शरीफपुर निवासी राजवीर ने गांव के कुछ लोगों की श्मसान व बंजर भूमि पर कब्जा कर लेने की शिकायत की। इस दौरान 138 शिकायतें आईं। 11 का निस्तारण कर दिया। एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ संजय वर्मा, तहसीलदार विक्रम सिंह, एसडीओ बिजली विनोद कनौजिया, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, ईओ लव कुमार मिश्रा रहे।