फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM sought clarification from Pithnapur center in-charge

एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 09 Jun 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
SDM sought clarification from Pithnapur center in-charge
एसडीएम ने पिथनापुर केंद्र प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

अमृतपुर। पिथनापुर स्थित क्रय केंद्र पर 14 दिन से गेहूं की तौल बंद होने की शिकायत मिली तो उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नरेंद्र सिंह बुधवार को जांच करने पहुंचे। इसकी भनक लगते ही केंद्र प्रभारी ने तौल शुरू करा दी। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
गांव पिथनापुर स्थित साधन सहकारी समिति गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम को मौजूद किसानों ने बताया कि 25 मई से गेहूं की खरीद बंद थी। इस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी बृजेंद्र कुमार से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सके। इस पर एसडीएम ने गेहूं न खरीदने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिना सूचना 14 दिन केंद्र बंद रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद एसडीएम गेहूं क्रय केंद्र भरखा पहुंचे, वहां केंद्र बंद मिला। पूछताछ में पता चला कि केंद्र प्रभारी ने मनमानी के चलते क्रय केंद्र बंद कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि दूसरे केंद्र प्रभारी की नियुक्त करने के लिए डीएम को लिखा गया है। केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed