फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM helped sick woman

लॉक डाउन में दर्द से करा रही बीमार महिला की एसडीएम ने की मदद

Sun, 03 May 2020 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
SDM helped sick woman
फ्लू कैंप में बीमार महिला से हालचाल पूछते डा. विकास शर्मा व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
बीमार महिला की एसडीएम ने की मदद
विज्ञापन

कायमगंज। एक महिला पित्ताशय में पथरी के दर्द से कराह रही थी। एसडीएम ने उसका ऑपरेशन करवाने के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में व्यवस्था करवाई।
मोहल्ला मेहंदीबाग निवासी कृष्ण मुरारी की 32 वर्षीय पत्नी अन्नू राजपूत के गालब्लैडर (पित्ताशय) में पथरी है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड भी करा लिया था।
लॉकडाउन के चलते ऑपरेशन होना मुश्किल था। रविवार सुबह उनको तेज दर्द और शरीर में सूखी खुजली होने लगी। इस पर वह सुबह फ्लू कैंप से दवा लेकर आई, लेकिन आराम नहीं मिला। इस पर अन्नू ने एसडीएम अमित आसेरी को फोन कर मदद की गुहार लगाई। एसडीएम ने फ्लू कैंप की व्यवस्था में लगे डॉ विकास शर्मा से सलाह लेकर महिला को उनके पास दोबारा भेजा। उन्होंने सोमवार तक की दवा दी।

डा. विकास शर्मा ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल संचालक से एसडीएम का हवाला देकर महिला का आपरेशन किए जाने के संबंध में बात की। सोमवार को महिला को आपरेशन के लिए भेजा जाएगा। महिला ने एसडीएम को फोन कर आपरेशन की व्यवस्था करवाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed