फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM four people sue on indecency

एसडीएम से अभद्रता पर चार लोगों पर मुकदमा

Wed, 31 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 31 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
ंगलवार को देर रात एसडीएम सदर के घर में घुसकर अभद्रता करने वाले बिक्कू यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन अज्ञात लोगों का भी नाम फर्द में शामिल किया गया है।
विज्ञापन



मंगलवार देर रात घटी घटना के बाद बुधवार को एसडीएम सदर ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि 30 अगस्त 2016 को वह अपने सरकारी आवास में स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने राजकीय कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


रात में बिक्कू यादव समेत चार व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी से आए और उनके आवास पर तैनात चपरासी बृजेश और धर्मवीर से गालीगलौज की। आवाज सुनकर बाहर आए एसडीएम खुद बाहर आए तो बिक्कू यादव पुत्र नामालूम वर्तमान निवासी जसमई दरवाजा फर्रुखाबाद ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम भुगतने की भी चेतवानी दी। एसडीएम को जानमाल का नुकसान एवं स्थानांतरण कराने की धमकी देते हुए जिलाधिकारी से मिलने के लिए कहते हुए चले गए। कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराए गए मुकदमे में एसडीएम सदर ने कहा है कि इन चारों के इस कृत्य और आचरण से सरकारी कार्य बाधित हुआ है।


साथ ही एसडीएम के सम्मान और प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक एसडीएम को धमकाने वाला कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed