फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM and CO raid in Kunwarpura, 500 liters of milk destroyed

Farrukhabad News: एसडीएम व सीओ का कुंवरपुरा में छापा, 500 लीटर लहन नष्ट

Mon, 08 Apr 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO raid in Kunwarpura, 500 liters of milk destroyed
अमृतपुर। कच्ची शराब बनाने की भनक लगते ही एसडीएम ने सीओ व थाना प्रभारियों के साथ गंगा की कटरी में एक गांव में छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले भाग गए। अन्य लोगों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया। अफसरों को 500 लीटर लहन मिला। उसे नष्ट कर दिया गया। आसपास कई गांवों में पुलिस ने कांबिंग भी की।
विज्ञापन

चुनावी दौर में शराब बनाने के कारोबार ने तेजी पकड़ ली है। अफसरों को सूचना मिलने पर रविवार दोपहर में एसडीएम सदर रविंद्र सिंह, सीओ रवींद्र नाथ राय ने थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी, राजेपुर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह, कमालगंज थानाध्यक्ष राजेश राय व पीएसी के साथ कटरी क्षेत्र की ग्रामसभा कडहर के मजरा कुंवरपुरा में छापा मारा।
विज्ञापन

अफसरों को आने का सूचना मिलने पर पहले ही शराब बनाने वाले मौके से भाग गए। अफसरों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पातीराम, लल्ला, ओमकार, अर्जुन आदि के मकानों से करीब 500 लीटर लहन बरामद कर नष्ट कर दिया। अफसर मकानों से शराब बरामद नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी पुलिस पीएसी के साथ गांव कड़हर, सिया, सरह, खुटिया, सवासी, सलेमपुर में कांबिंग कर ग्रामीणों से कहा कि किसी भी गांव में कच्ची शराब बनाने की जानकारी हो, तो उसकी सूचना तुरंत दे दें। नाम गुप्त रखा जाएगा। कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण कराया जाएगा। अफवाहों को न फैलाएं और न ही ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed