{"_id":"3393ee2c968bb91168b33b4a4cd542e1","slug":"scout-guide-is-born-of-honesty-and-service-mentality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड से ईमानदारी और सेवाभाव का होता है जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड से ईमानदारी और सेवाभाव का होता है जन्म
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड से बच्चों में ईमानदारी और सेवा की भावना का जन्म होता है। यह बात जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला स्काउट गाइड रैली के उद्घाटन पर कही। उद्घाटन सत्र में डीएम ने स्काउट गाइड की पुस्तिका का विमोचन किया। डीएम ने स्काउट गाइड के मार्च पास्ट की सलामी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्काउट गाइड में शामिल होकर बच्चे ईमानदारी और सेवा भाव सीखते हैं। कहा कि इसको प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से शामिल होना चाहिए।
प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने कहा कि स्काउट हमें अनुशासन से जीवन जीने की कला सिखाता है। डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि अनुशासन में रहकर बडे़ से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
जीजीआईसी, मदनमोहन कनौडिया इंटर कालेज, सिटी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने आकर्षक मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सचिव आलोक शंकर दुबे ने बताया कि रैली में 22 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया है।
बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, तंबू व पुल निर्माण, साहसिक कार्य, बिना बर्तन के भोजन बनाना, झांकी सजाओ प्रतियोगिताएं होंगी।
कार्यक्रम में संतोष त्रिपाठी, मीना यादव, आदेश गंगवार, चमन शुक्ला, इंद्रा राठौर, रामकिशोर मिश्र, राममुरारी शुक्ला, संदीप चतुर्वेदी, दिनेश कुमार वर्मा, बीके सिंह, कमलेश द्विवेदी, सर्वेश श्रीवास्तव, राजीव दीक्षित, डा. जितेंद्र ककुमार यादव, प्रभात यादव, मुन्नू सिंह तोमर, अर्चना दुबे, सीमा मिश्रा, मंजू सक्सेना, दिव्या गुप्ता, रेशमा बानो आदि मौजूद रहे।