{"_id":"66709332c182028e9f054744","slug":"scorched-by-the-scorching-sun-and-heat-waves-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-112509-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने झुलसाया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तपिश भरी जेठ की दोपहर में चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने सोमवार को लोगों को बेहाल कर दिया। पारा 46 डिग्री पार हो गया। इससे गर्मी में झुलसते लोगों ने खुद को बचाने के लिए अंगोछे का सहारा लिया।
पिछले करीब दो माह से गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। जेठ के महीने में तो गर्मी ने हदें पार कर दी। हर रोज पारा 43 से 44 डिग्री के पार रहता है। पिछले दो दिनों से पारा और चढ़कर 46 डिग्री पार हो गया। इससे राहगीर बेहाल दिखे। जरूरी काम से घरों से निकले लोग तपिश से बचने के लिए पुरुष अपने चेहरे पर अंगोछा तो महिलाएं साड़ी व दुपट्टा लपेटें दिखीं। सुबह 8 बजे से ही सूर्य देव अपना ताप इस कदर छोड़ने लगते कि लोग नहाने के बाद भी पसीना-पसीना हो रहे हैं।
इससे अधिकतर लोग घरों से बाहर निकलते ही नहीं। जो निकलते हैं वह सड़कों पर बेहाल नजर आते हैं। न्यूनतम पारा भी लगातार चढ़ने से घरों में पंखे और कूलर भी फेल हो रहे हैं। इससे लोगों की रात में नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। रात को भी पारा 34 डिग्री के पार है। हर किसी मुंह से यही निकल रहा है कि इस बार जैसी गर्मी कभी नहीं झेलनी पड़ी।