{"_id":"63f6648f460d16d5d00f2ac4","slug":"scooty-rider-father-died-two-hours-before-sons-birth-farrukhabad-news-c-12-1-92418-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बेटे के जन्म से दो घंटे पहले स्कूटी सवार पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बेटे के जन्म से दो घंटे पहले स्कूटी सवार पिता की मौत
विज्ञापन
शमसाबाद। प्रसव पीड़ा से कराहती पत्नी को अस्पताल में आधार कार्ड देने जा रहे स्कूटी सवार पिता की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृत्यु के दो घंटे बाद पुत्र का जन्म हुआ। दो बेटियों के बाद जन्मे पुत्र के जश्न की बजाय घर में गमगीन माहौल है।
थाना क्षेत्र के गांव मिल्किया दलेलगंज निवासी सुनील राजपूत उर्फ संतराम (35) की मंगलवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। सुनील की पत्नी कृपांती उर्फ मीना के प्रसव पीड़ा हो रही थी। सुनील ने उसे एंबुलेंस पर लिटाकर सीएचसी भेज दिया।
घर पर आधार कार्ड भूल जाने की वजह से सुनील स्कूटी से आधार कार्ड लेकर अस्पताल जा रहा था। मुरैठी गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पहुंचे परिजन गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाए। ईएमओ ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई वेदराम और विश्वास चंद्र हैं। वेदराम ने बताया कि सुनील के दो बेटियां पल्लवी (6) और प्रतीक्षा (4) हैं। उसकी वर्ष 2011 में शादी हुई थी। मंगलवार रात करीब 12 बजे पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। परिजन अस्पताल में भर्ती पत्नी को सच बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।