फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Schoolgirl crushed by truck in farrukhabad

ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत

Tue, 30 Oct 2018 11:23 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 30 Oct 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl crushed by truck in farrukhabad
छात्रा - फोटो : अमर उजाला
 रेलवे रोड स्थित मेरठ कोल्ड स्टोरेज के सामने मंगलवार को कालेज जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को छात्रा की ममेरी बहन व भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव मझोला निवासी केमिस्ट उदयभान सिंह यादव की पुत्री मेघा यादव (16) कायमगंज नगर से सटे गांव दत्तूनगला में अपने मामा अवधेश यादव के घर रह रही थी। छात्रा अपनी ममेरी बहन रागिनी के साथ कंपिल रोड स्थित एसडी कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मेघा अपनी ममेरी बहन रागिनी के साथ अलग-अलग साइकिलों से कालेज जाने के लिए घर से निकली। मेघा आगे थे, जबकि पीछे रागिनी चल रही थी। मेरठ कोल्ड स्टोर स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने मेघा की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पीछे से आ रही रागिनी ने चीख पुकार की तो वहां से गुजर रहे लोगों की मदद से ट्रक व चालक पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गईं। कुछ देर बाद कोतवाल जसवंत सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम, एसएसआई आरएस वर्मा, एसआई उपदेश कुमार, एसआई मुनेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर छात्रा की मामी मालती देवी व ममेरा भाई विवेक यादव पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद छात्रा के पिता उदयभान सिंह, मां सुमेधा सहित उनके अन्य परिजन पहुंचे। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा अपनी बहनों में मझली थी। उसकी नैना व सुनैना दो बहने हैं। एक छोटा भाई शिवा है। छात्रा के पिता उदयभान ने ट्रक के चालक प्रदीप पालीवाल निवासी गांव भगवंदा खुर्द, जनपद राजसमंद, प्रांत राजस्थान के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed