{"_id":"6414beb9624240df6c0e8214","slug":"school-will-be-built-by-freeing-waqf-lands-from-encroachment-farrukhabad-news-c-12-1-127943-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वक्फ की जमीनें कब्जा मुक्त करा कर बनवाएंगे पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वक्फ की जमीनें कब्जा मुक्त करा कर बनवाएंगे पाठशाला
विज्ञापन
शमसाबाद। सेंट्रल वक्फ बोर्ड काउंसिल के सदस्य रईस अहमद पठान ने कहा कि वक्फ की जमीनों पर मुसलमान ही काबिज हैं। इन जमीनों को हर हाल में कब्जा मुक्त करके पाठशाला बनवाए जाएंगे। भाजपा सरकार मुसलमानों को सम्मान दे रही है। बच्चों को हर हाल में उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।
सेंट्रल वक्फ बोर्ड काउंसिल के सदस्य रईस अहमद पठान मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में जफर खान के निवास पर शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है। वे लखनऊ से दिल्ली जा रहे हैं। कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीनों पर मुसलमानों का ही कब्जा है। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। शीघ्र ही इन जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान चलेगा।
भाजपा सरकार मुसलमानों को बढ़ावा दे रही है। सरकार को मुस्लिम बच्चों की खासी चिंता है। वक्फ की सभी जमीनों को कब्जा मुक्त करके पाठशाला खुलवाए जाएंगे। इनमें मुसलमानों के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि प्रदेश का मुसलमान शिक्षित हो। काउंसिल के सदस्य ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि इस सरकार में मुसलमानों का शोषण नहीं बल्कि सम्मान बढ़ा है।
अन्य सभी सरकारों ने मुसलमानों का उपयोग किया। उन्होंने देश और प्रदेश की भलाई के लिए सरकार के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर जफर खान, इमरान, डॉ. मोबिन अंसारी, इमरान खान आदि मौजूद थे।