फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School student who fled at late evening

स्कूल से भागे छात्र देर शाम मिले

Wed, 14 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
School student who fled at late evening
छात्राें के गायब होने के बाद विद्यालय में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
एसके एजूकेशनल इंस्टीट्यूट कुइंयाबूट से बुधवार तड़के भागे तीन छात्रों देर शाम घूमते हुए मिल गए। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह बच्चे किस तरह से अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे। फिलहाल छात्रों के परिजनों ने पुलिस को जो घटना बताई है। वह पुलिस के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन



विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमकार सिंह यादव के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे सभी बच्चों को चेक करने के बाद वह तीसरी मंजिल पर ही सो गए थे। कार्यालय की चाबी उनके पास रखी थी। रात के समय विद्यालय के छात्र हिमांशु पुत्र राजवीर निवासी रायपुर थाना मऊदरवाजा, अंकित पाल पुत्र ब्रजेश पाल निवासी अलीदादपुर कोतवाली मोहम्मदाबाद और नितेश पाल पुत्र ब्रजेंद्र सिंह निवासी आसलपुर थाना नवाबगंज चाबी से ताला खोलकर भाग गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब वह उठे तो तीनों बच्चे बिस्तर से गायब थे। कार्यालय का गेट खुला था। इसकी जानकारी स्कूल के टीचर प्रदीप कुमार को दी और वह लोग बच्चों की तलाश करने में जुट गए। रेलवे स्टेशन और बाईपास पर खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। बच्चों के गायब होने की जानकारी परिजनों के अलावा थाना मऊदरवाजा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और मामले की गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके बाद पता चला कि अंकित और नितेश पाल मुरहास कन्हैया के पास घूमते हुए मिल गए। वहीं हिमांशु बघार मेडिकल कालेज के पास मिला। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बनी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


बच्चे किस तरह से स्कूल से निकले और मुरहास कन्हैया तथा नाला बघार मेडिकल कालेज के पास किस तरह से अलग-अलग पहुंचे। यह विवेचना का विषय बन गया है। विवेचना में जो पाया जाएगा, उसके गुणदोष के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल नर्सरी से कक्षा 8 तक है और इसमें 70 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

हिमांशु कक्षा तीन, अंकित पाल कक्षा दो और नितेश पाल कक्षा तीन में पढ़ते हैं। चाबी उनके पैंट में रखी थी, जिसमें से बच्चे निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed