फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School Chalo Abhiyan ends, no enrollment in 686 schools

Farrukhabad News: स्कूल चलो अभियान खत्म, 686 स्कूलों में एक भी नामांकन नहीं

Wed, 06 May 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan ends, no enrollment in 686 schools
फर्रुखाबाद। शासन की प्राथमिकता में शामिल स्कूल चलो अभियान बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। जिले में 1576 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में से 686 स्कूलों में एक भी छात्र का नामांकन नहीं हो सका। इनमें सबसे अधिक मोहम्मदाबाद के 160 और कायमगंज के 119 स्कूल शामिल हैं। इससे विभागीय जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में चालू शैक्षिक सत्र में एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया गया था। शासन की मंशा के अनुरूप तीन साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी व बाल वाटिका, छह साल की आयु पूरी करने पर कक्षा एक और सात से 14 साल तक के सभी बच्चे ड्रॉपआउट, आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन कराना था।
विज्ञापन

नामांकन को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड भी किया जाना था। मगर प्रधानाध्यापकों ने इस कार्य में रुचि नहीं ली। इसका खंड शिक्षाधिकारियों ने भी कोई ध्यान नहीं रखा। यही वजह रही कि जिले के 686 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में एक भी बच्चे का नामांकन (प्रवेश) नहीं कराया गया। इससे साफ है कि स्कूल चलो अभियान जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात ब्लॉक क्षेत्रों के वह स्कूल जिनमें शून्य नामांकन

ब्लॉक प्राथमिक कंपोजिट उच्च प्राथमिक कुल


मोहम्मदाबाद 92 27 41 160

राजेपुर 67 24 34 125
कायमगंज 73 16 30 119
कमालगंज 43 04 17 64
नवाबगंज 34 08 19 61
शमसाबाद 34 11 20 65
बढ़पुर 17 07 07 31
नोट-
इस सूची में नगर पालिका फर्रुखाबाद, कायमगंज, नगर पंचायत कंपिल, मोहम्मदाबाद, कमालगंज के स्कूल शामिल नहीं हैं। इनकी संख्या मिलाकर 686 स्कूलों में शून्य नामांकन हुआ है।



बीईओ से मांगा गया है स्पष्टीकरण: बीएसए


बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के दौरान तमाम स्कूलों में एक भी नामांकन न होना गंभीर है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) से स्पष्टीकरण मांगा है। अभी एक से 15 जुलाई के बीच स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण भी चलेगा। कोशिश होगी कोई भी बच्चा बिना प्रवेश के न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed