फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School allocation starts after noon, teachers are upset

स्कूल आवंटन दोपहर बाद हुए शुरू, शिक्षक रहे परेशान

Wed, 27 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
School allocation starts after noon, teachers are upset
फर्रुखाबाद। चयनित शिक्षकों को बुधवार की दोपहर तक स्कूल आवंटन न होने से बीएसए कार्यालय परिसर में शिक्षकों की भीड़ लगी रही। वेबसाइड पर अपलोड शिक्षकों और विद्यालयों की सूची में संशोधन का काम चला। दोपहर बाद वेबसाइड चालू होने पर शिक्षकों को स्कूल आवंटन का काम शुरू हुआ। इससे देर शाम तक स्कूल आवंटन का काम चलता रहा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में चयनित शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन हो रहा है। इसके लिए वेबसाइड पर शिक्षकों और स्कूलों की सूची बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय से अपलोड की गई थी। इस सूची में किसी कारणवश अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके गए हैं, उनके भी नाम शामिल थे और इससे विभागीय अफसरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। ऐसे शिक्षकों और स्कूलों की सूची में संशोधन का काम होने से दोपहर तक वेबसाइड बंद रही। दोपहर बाद वेबसाइट खुलने पर स्कूल आवंटन का काम शुरू हुआ। जिले में 752 चयनित शिक्षकों के लिए करीब 1100 स्कूल ऑन लाइन खोले गए थे। इसमें करीब तीन सौ स्कूल हटा दिए गए हैं। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के स्कूल वेबसाइट पर बहुत कम आ रहे थे। इससे शिक्षक परेशान रहे और नाराजगी भी जताई। ऑनलाइन मामले की जानकारी देकर शिक्षकों को समझाया गया। बढ़पुर ब्लॉक को छोड़कर अन्य ब्लॉकों के स्कूलों का शिक्षकों को आवंटन किया गया। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि करीब 110 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। अभी आवंटन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed