फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SBI ATM at being cast in the

एसबीआई के एटीएम में कम डाली जा रही करेंसी

Tue, 23 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
SBI ATM at being cast in the
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पिछले कई दिन से स्टेट बैंक को पैसा न मिलने से एटीएम खाली हैं। नाम मात्र के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम खोले जा रहे हैं। पिछले चार-पांच दिन से स्टेट बैंक के अधिकांश एटीएम से धनराशि निकालने के लिए उपभोक्ता चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें या तो एटीएम बंद मिल रहे हैं या उनमें पैसा नहीं है। बैंक अधिकारी भी पैसा न आने के कारण पशोपेश में पड़े हुए हैं। वह किसी तरह से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के रेलवे रोड पर रहने वाले राजेश सिंह का कहना है कि वह तीन दिन से स्टेट बैंक के एटीएम के चक्कर काट रहे हैं। गार्ड तो बाहर बैठा मिलता है लेकिन अधिकांश समय ताला लगा मिलता है। कभी-कभार पैसा आ जाता है तो घंटे-दो घंटे के लिए एटीएम चालू हो जाता है। जटवारा के देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि एटीएम से पैसा नहीं निकल पा रहा है, जिसकी वजह से वह आवश्यक काम नहीं कर पा रहे हैं। एटीएम पर पैसा निकालने आए अनूप सिंह, अशोक कुमार और विवेक कुमार ने भी एटीएम से रुपये न निकलने की शिकायत की।
विज्ञापन


आरबीआई से नहीं मिल रहा पैसा
शाखा प्रबंधक, एसबीआई, सुधीर कुमार पांडेय का कहना है िककि कुछ दिनों से आरबीआई से पैसा नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से दिक्कत हो रही है। कुछ पैसा आरबीआई से आने वाला है। जिस एटीएम में 20 लाख डाले जाते थे। उस एटीएम में किसी तरह से पांच लाख डालकर काम चलाया जा रहा है। अतिशीघ्र दिक्कत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed